कोरोना के 70 फीसदी केस महाराष्ट्र और केरल से, 147 जिलों में 7 दिनों से कोई केस नहीं, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना के 70 फीसदी केस महाराष्ट्र और केरल से, 147 जिलों में 7 दिनों से कोई केस नहीं, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 99,864,391 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,149,700 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 173740 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10373606 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 153847 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,07,01,193 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 11666 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 123 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमित मरीजों से अस्पताल से ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में 14,301 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.94  फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.62 फीसदी है। मृत्यु दर 1.44 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 26 जनवरी को 7,25,653 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 19,43,38,773 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Union Health Minister Dr Harsh vardhan) ने कहा है कि देश में अब धीरे-धीरे कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रभाव कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर के 147 जिलों में पिछले 7 दिनों में कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं। इसके अलावा 18 जिले ऐसे हैं, जहां पिछले 14 दिनों में कोई नया कोरोना केस सामने नहीं आया है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 6 जिलों में पिछले 21 दिनों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के 70 फीसदी मामले महाराष्ट्र और केरल से ही हैं। उन्होंने कहा कि यूके स्ट्रेन के कुल मामलों की संख्या देश में 153 है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

1369

878828

7152

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

10

4922

62

अरुणाचल प्रदेश

15

16753

56

असम

2104

213857

1081

बिहार

1645

256014

1490

चंडीगढ़

146

20339

334

छत्तीसगढ़

4513

289708

3647

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

6

3388

2

दिल्ली

1501

621995

10829

गोवा

737

51600

763

गुजरात 

3976

251862

4382

हरियाणा

1254

263236

3014

हिमाचल प्रदेश 

331

55991

974

जम्मू एंड कश्मीर 

1050

121253

1931

झारखंड

723

116706

1066

कर्नाटक

6317

918859

12207

केरल

72476

829452

3663

लद्दाख

48

9511

129

लक्षद्वीप

69

0

0

मध्य प्रदेश 

3053

247418

3799

महाराष्ट्र 

44624

1920006

50894

मणिपुर

161

28476

370

मेघालय

89

13506

146

मिजोरम

42

4311

9

नागालैंड

57

11938

88

ओडिशा

1226

331535

1906

पुडुचेरी

282

38006

646

पंजाब

2080

164745

5581

राजस्थान

2664

311679

2761

सिक्किम

102

5844

133

तमिलनाडु

4676

819306

12333

तेलांगना

2698

289631

1594

त्रिपुरा

21

32934

391

उत्तराखंड

1439

92748

1639

उत्तर प्रदेश 

6368

584372

8636

वेस्ट बंगाल

5868

552877

10139

भारत में कुल मामले

173740

10373606

153847


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।